कोपा में युवक की चाकू गोदकर हत्या

छपरा : कोपा के कुमना मानसर में अज्ञात अपराधीओं ने एक युवक की चाकु गोदकर हत्या कर दी । हत्या करने के बाद शव को युवक के दरवाजे पर लाकर अपराधियों ने फेंक दिया । मृत्क अली हुसैन का 20 वर्षिय फिरोज आलम बताया गया है । दो भाईयों में वह सबसे बड़ा था । घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोपा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया । घटना के संबंध के कोपा थानाध्यक्ष देवानंद कुमार यादव ने बताया कि हत्या के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है हालांकि दो युवकों को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के वास्तविक कारणों का पता चलेगा । इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है । रहस्य मय ढंग से हुई हत्या की घटना से गाँव व क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा का बाजार गर्म है । लोग दबे जुबान प्रेम प्रसंग में हत्या की बात कर रहें हैं । फिल्हाल हत्या के बाद से पुलिस गाँव में कैंप कर रही है ।