अमनौर(सारण)। स्कूल के शरारती बच्चों द्वारा उसी विधालय के छात्राओं के मुंह के पास कथित नशीली पाउडर छिड़क दिये. जिससे वर्ग आठ की दो छात्राओं की हालत बिगड़ गई. मामला अमनौर प्रखंड के मध्य विधालय पकडी़ महम्मद की बताई जा रही है. जहां दोपहर को टिफीन टाइम में स्कूली बच्चे खाना खाने के बाद स्कूल के बाहर टहल रहे थे तभी वर्ग आठ के कुछ शरारती बच्चों ने एक पुड़िया में रखे पाउडर छात्राओं के चेहरे के पास छिड़क दिया. जिससे दो छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई. चक्कर खा कर गिर गये. जिसमें पकड़ी डीह गांव निवासी सुरेन्द्र सिंह की पुत्री व आठवीं वर्ग की छात्रा आंचल कुमारी तथा लव साह की पुत्री व आठवीं वर्ग की छात्रा अंजली कुमारी बतायी गयी है. जिसकी सूचना पर स्कूल के शिक्षकों ने दोनों को पंखे के निचे लिटाया व चेहरे पर पानी का छिडकाव कर स्थिति को भांप रहे थे. इधर इसकी सूचना पर पंचायत के मुखिया ई.प्रतिक कुमार सहित छात्राओं के अभिभावक वहां पहुंच गये. स्कूल में अफरातफरी मच गई. स्थिति को देखते हुए आननफानन में मुखिया ई.प्रतिक कुमार, प्रभार मे रहे प्रधानाध्यापक संतोष राम सहित अन्य के सहयोग से दोनों पीडित छात्राओं को मुखिया के कार में बैठा कर स्थानीय सीएचसी मेंं भर्ती कराया गया. वहीं इसकी सूचना पर अमनौर पुलिस भी अस्पताल पहुंच मामले की तहकीकात में जूट गयी. छात्राओं के परिजन काफी घबराए हुए थे. उन्हें अपनी  बच्चियों के बेहतर इलाज की चिंता में बैचेन थे.  इधर  स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर उपचार के लिए दोनों छात्राओं को सदर अस्पताल, छपरा रेफर कर दिया.