सारण/तरैया

थाना क्षेत्र के रामपुर महेश गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट को लेकर दोनों पक्षों ने स्थानीय थाने में पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है।जिसमें एक पक्ष से मालती देवी ने दो लोगो पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें छोटेलाल शर्मा व आदित्य शर्मा को आरोपित किया है।वही दूसरे पक्ष से आदित्य शर्मा ने तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है।जिसमें चंदन शर्मा,कुंदन शर्मा व सुंदर शर्मा को आरोपित किया है।एक पक्ष के दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि उक्त लोग मुझे डायन कह कर मेरे साथ मारपीट करने लगे।मुझे बचाने मेरा पुत्र आया तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिये।वही दूसरे पक्ष के प्राथमिकी में कहा गया है कि उक्त लोग मेरे घर मे घुस कर पचास हजार रुपये चोरी कर, गाली गलौज एवं मारपीट करने लगे।मारपीट में मेरा सर फट गया।मेरा प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया।