दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

शुक्रवार की देर संध्या कठैया, जगदीशपुर अहवर मौजे टोला, अहवर तिवारी टोला, पासवान चौक, अहवर बाजार आदि स्थानों पर छापेमारी की गई।
इस क्रम में 4 लीटर सुषव, 3 पाउच देसी शराब एवं एक बोरा में पाउच के खाली रैपर के साथ वशिष्ठ साह, वल्द स्वर्गीय कमल साह, साकिन-अहवर मौजे टोला, वार्ड नंबर 3, मझौलिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी प्रकार कन्हैया साह, वल्द-अमेरिका साह, साकिन-अहवर मौजे टोला, थाना-मझौलिया को भी 5 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।इसी क्रम में नागेंद्र पटेल, वल्द-फौजदार पटेल, साकिन-रानीपुर रामपुरवा, थाना-चनपटिया को शराब पिए हुए अवस्था में गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही चुन्नू चौरसिया, वल्द-स्वर्गीय मोहन चौरसिया, साकिन-अहवर तिवारी टोला, थाना-मझौलिया को 8pm व्हिस्की के 34 बोतलों एवं इंपीरियल ब्लू व्हिस्की के 44 बोतलों के साथ-साथ करीब 10 लीटर सुषव एवं सुषव निकालने वाले लोहे की हस्तचालित मशीन जिसमें रबर का पाइप लगा हुआ है एवं सुषव का गंध है, के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। उत्पाद अधीक्षक, श्री लाला अजय कुमार सुमन ने बताया कि कल की हुई छापेमारी में कुल 74 बोतल (22.62 लीटर) विदेशी शराब, 14 लीटर सुषव, 5.6 लीटर देसी शराब, पाउच का खाली रैपर एवं सुषव निकालने हेतु हस्तचालित मशीन के साथ कुल 4 व्यक्तियों की गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने कहा कि शराब का सेवन और बिक्री करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सघन छापेमारी की जा रही है।