दो ऑटो की टक्कर मेंं शादी समारोह मेंं जा रहे दस लोग घायल, चिंताजनक हालत मेंं रेफर
भेल्दी(सारण)छपरा रेवा एनएच 722 पर सरायबक्स पुल के समीप शनिवार की शाम दो ऑटो की टक्कर में 10 लोग घायल हो गए।सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष सतीश कुमार मौके पर पहुँच कर घायलों गड़खा सीएचसी में भर्ती कराया।घायलो में खैरा थाना क्षेत्र के हल्दी छपरा गांव निवासी अमजद अली,चंद्रिका ठाकुर,समा खातून,रहीमा खातून,मोहन राय, रूबी खातून, मरजीना,जुनैद, सना गंभीर रूप से घायल हो गए। जहा से डॉक्टरों ने शुरुवाती इलाज के बाद चिंताजनक स्थिति को देखते हुए सभी को सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।घायलो में अमजद, समा,व रूबी की हालत चिंताजनक बानी हुई है।सभी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।