मढ़ौरा । 
थाना क्षेत्र के मिर्जापुर असोइयां में कालाबाजारी के लिए अवैध रूप से भंडारित कर रखे किरासन तेल को एसडीओ ने जप्त कराया । मिली जानकारी के अनुसार एसडीओ विनोद कुमार तिवारी को एक गुप्त सूचना मिली थी कि मिर्जापुर के असोइयां में कलाबाजारी के लिये अवैध रुप दे किरासन तेल का भंडारण किया गया है । जानकारी पर एसडीओ ने एमओ विकास रंजन को मामले की तहकीकात करने और जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा था ।च विकास रंजन ने जब पुलिस बल के साथ मौके पर छापामारी की तो मिर्जापुर असोइयां निवासी जयप्रकाश यादव के अर्धनिर्मित मकान में सात प्लास्टिक के जार में 201 लीटर किरासन तेल बरामद हुआ। एमओ ने जब किरासन तेल के बारे में पूछनताछ की तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला। बाद में एसडीओ के निर्देश पर एमओ ने असोइयां निवासी जयप्रकाश यादव को आरोपित कर स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराया कराया है ।