मांझी(सारन)। रणपट्टी गांव में शुक्रवार की रात काला बाजारी करने के दौरान राशन जप्त होने पर जांच-पड़ताल के बाद जनवितरण प्रणाली के दुकानदार इलायची देवी के ऊपर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजीव कुमार ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। विभागीय व कानूनी कार्रवाई शुरू होने के बाद अन्य संदिग्ध डीलर भी सकते में आ गए हैं। प्राथमिकी के बाद एमओ व पुलिस ने बताया कि जप्ती सूची के अनुसार 269 बोरी चावल, 40 बोरी गेंहूँ, 10 बोरी दाल समेत राशन भंडार व वितरण सम्बंधित सभी पंजियां जप्त कर ली गई है।