परवेज अख्तर/सिवान;
लकड़ी नबीगंज (सिवान) : जामो थाना क्षेत्र के जामो गफार मोड़ स्थित एअर टेल टावर के समीप अब्दुल बारी के करकटनुमा घर में सोमवार की रात आग लगने सेकरीब 25 हजार की संपत्ति जल कर राख हो गई। बताया जाता है कि जामो थाना क्षेत्र के भलुई निवासी अब्दुलबारी अंसारी जामो गफ्फार मोड़ के पास कर्कटनुमा घर बनाकर रहते थे। सोमवार की देर शाम चाय बना रहे थे तभी सिलेंडर लीक करने लगा और आग लग गई। वे अभी कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे घर समेत 25 हजार की संपत्तिजलकर राख हो गई। आसपास के ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।
—