ट्रक के धक्के से बाइक सवार छात्र की मौत

#शिक्षक दंपत्ति का होनहार पुत्र था अमित :
#परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल:
भोरे (गोपालगंज):
भोरे-कटेया मुख्य मार्ग पर गुरुवार की देर रात को हुई सड़क दुर्घटना में थाने के लमिचौर गांव के एक युवक की मौत मौके पर ही हो गई।मृत युवक लमिचौर गांव के निवासी शिक्षक दंपत्ति ऋषिदेव सिंह और विंदु सिंह का पुत्र था।ऋषिदेव सिंह हथुआ प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय मुड़ा के शिक्षक थे।जब कि अमित की मां विंदु सिंह भोरे प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लक्ष्मीपुर-1की शिक्षिका हैं।सड़क दुर्घटना में युवक अमित की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि अमित इलाहाबाद में स्नातक में पढ़ रहा था।अभी कुछ दिन पूर्व ही वह घर आया था।लमिचौर बाजार में परिवार की एक किराना की दुकान चलती है।उसी दुकान के लिए सामान लाने वह बाइक से कटेया गया था।सामान लेकर लौटने के क्रम में जैसे ही वह हल्दीखाड़ पुल से थोड़ा सा आगे बढ़ा तब,तबतक सामने से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।उधर चालक घटना के बाद ट्रक लेकर फरार हो जाने में सफल हो गया।घटना की सूचना पर पहुचीं पुलिस ने बाइक से अमित की पहचान करते हुए परिजनो को इसकी जानकारी दी।बाद में पहुंचे परिजनों के आग्रह पर पंचनामा बनवाकर पुलिस ने उन्हें शव सौंप दिया।सुबह होते-होते अमित का शव जला दिया गया।अमित दो भाई और एक बहन था।उसकी अभी शादी नहीं हुई थी।बड़ा भाई सुमित इलाहाबाद में ही इंजीनियरिंग की पढ़ाई करता है।जबकि बहन जूही गांव के ही स्कूल में पढ़ती है।अमित की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।