✍️परवेज अख्तर/सिवान;
सीवान। जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डॉक्टर विधु शेखर पांडे की अध्यक्षता में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर भारतीय एकता और अखंडता विषय पर एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला इस अवसर पर आज के मुख्य वक्ता प्रोफेसर तारिक सुजा ने कहा कि सरदार पटेल और इंदिरा गांधी ने अपना पूरा जीवन देश की एकता और अखंडता के लिए न्यौछावर कर दिया देश की आजादी के बाद विभिन्न रियासतों को मिलाकर अखंडता और सभी धर्मों की एकता के लिए काम किया इंदिरा गांधी की शहादत देश की एकता और अखंडता के लिए इस अवसर पर श्री दिनेश चंद्र श्रीवास्तव रमाकांत सिंह ओम प्रकाश मिश्रा जी गायक राम कुमार राजेश कुमार मिश्रा डॉक्टर राजा हुसैन कृष्ण बिहारी दीक्षित मेरा जहां रुदल बाबा प्रेम नाथ पांडे भोला राजभर हाफिज जुबेर आलम बच्चा सिंह ध्रुव प्रसाद जय प्रकाश दुबे जावेद अली जब्बार हुसैन अब्दुल हकीम अवधेश मिश्रा मुरालीलाल अर्जुन सिंह सैयद आजाद हरिशंकर तिवारी राजा सुदामा प्रसाद राजकुमार गोड जैनुल सुजा सहित कई लोग मौजूद थे।