गोपालगंज में बैठक करते कर्मचारी कल्याण परिषद के सदस्य

जिले के बंजारी रोड स्थित फूड किंग रेस्टोरेंट में उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी कल्याण परिषद, गोपालगंज इकाई द्वारा बैठक का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता विनोद कुमार राम ने की। संचालन बृजकिशोर मांझी ने किया। बैठक में कल्याण परिषद के केंद्रीय महासचिव योगेंद्र कुमार उपसचिव ललन कुमार, उपाध्यक्ष कन्हैया प्रसाद साह, एवं अकेंक्षक शंभू शरण ने मौजूद थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य गोपालगंज क्षेत्रीय इकाई का गठन करना था। जिसमें जनार्दन मांझी को अध्यक्ष, अरुण कुमार को सचिव, अजीत कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में सभी सदस्य संगठन की एकता पर अपने-अपने विचार प्रकट किए।