दैनिक खोज ख़बर/बनियापुर(सारण)। कराह दरगाह टोला हत्या कांड में मृतक रामाशंकर बिंद की पत्नी लालझरी देवी के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में 19 नामजद तथा 20 अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है। बनियापुर पुलिस ने दो नामजदों को गिरफ्तार भी कर लिया है। एक अन्य को हिरासत में लेने की सूचना है। दर्ज फर्द बयान में बताया गया है कि वह पति और बच्चो के साथ अपने घर पर थी। तभी पूर्व के विवाद को लेकर सभी नामजद लाठी, डंडे,तलवार, फरसा व धारदार हथियार से लैस होकर आ गए। सभी गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर जान मारने की नीयत से मेर पति के सिर पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला किया गया। बचाव में आये भतीजा अनुज रावत पर भी जानलेवा हमला किया गया। जख्मी अवस्था में मेरे पति जमीन पर गिर गए । लहूलुहान हालात में देख मैं भी बचाव के लिए गयी। तब हमलावरों ने बुरी नियत से मेरा ब्लाउज फाड़कर अर्द्धनग्न कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद सभी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने नामजदों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। घटना के बाद बच्चो और पत्नी का रोरो कर बुड़ा हाल बना है। रामशंकर को क्या पता था कि आवास पूरा कराने की उसकी सपना अधूरा ही रह जायेगी। घटना को लेकर लोग काफी दुखी है। रामाशंकर राजस्थान में राजमिस्त्री का काम करता था। वह दस दिनों पूर्व ही घर आया था।