कटोखर बाजार के युवकों द्वारा मांझी पुलिस पर हमला मामले में एफआईआर, 10 नामजद समेत 40 अज्ञात आरोपित

मांझी(सारण) शुक्रवार की शाम कटोखर बाजार के युवकों द्वारा मांझी पुलिस पर हमले के मामले में सअनि गयूर अली असद के बयान के स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. दर्ज प्राथमिकी में दस को नामजद तथा 40 अज्ञात लोगो को आरोपित किया गया है।दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि कटोखर में अबैध तरीके से शराब बेचने की सूचना मिली सूचना के बाद पहुंची पुलिस को शराब के कारोबारी ने छापेमारी नही करने दी. शराब बेचने वालों ने पुलिस की संख्या कम देखकर हमला कर दिया.पुलिस पर हमला करने के मामले में कटोखर गांव के पप्पू चौधरी, राजू,चौधरी, बबलू चौधरी, संजय चौधरी, राम जी चौधरी, शत्रुघ्न चौधरी, छ्ठी चौधरी, दीपक चौधरी, जय राम चौधरी, विश्वर चौधरी को नामजद तथा 40अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है.इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुई कटोखर गांव निवासी संजय चौधरी, बबलू चौधरी राजू चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.