सिवान :जेल गार्ड की हत्या मामले में कुख्यात चंदन सिंह व लड्डन मियां को कोर्ट ने रिमांड किया
#हत्यारोपी वजीर अहमद के स्वीकारोक्ति बयान में दोनों के नाम का हुआ था खुलासा
#चंदन व लड्डन पर हत्या की साजिश रचने का है आरोप
#परवेज अख्तर,
सीवान :
मंडल कारा में कार्यरत जेल गार्ड अपने घर से डयूटी करने के लिए साइकिल से सीवान आ रहा था. अपराधियों ने हुसैनगंज थाना के जुड़कन भेड़ियारी टोला के समीप 19 दिसंबर को गोली मार कर हत्या कर दी. इस हत्याकांड की प्राथमिकी हुसैनगंज थाना के मड़कन निवासी मृतक गार्ड वशींद्र दत पांडे के पुत्र अविनाश कुमार पांडे के बयान पर अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाना में दर्ज की गयी थी. पुलिस ने इस घटना में बड़हरिया थाना के मुशेहरी कैल टोला निवासी सैफ्फुल्लाह अंसारी के पुत्र वजीर अहमद को 2 जनवरी को गिरफ्तार किया था. पुलिस के समक्ष वजीर ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में कहा था कि बड़हरिया थाना के सावना निवासी सद्दाम हुसैन के साथ मेरी दोस्ती हो गयी थी. सद्दाम ने हीं कहा कि जेल में एक होमगार्ड के जवान वशींद्र दत पांडे के साथ झगड़ा हुआ है. उसने जेल में हमको सभी कैदियों के समक्ष बेइज्जत किया है. उक्त गार्ड ने लड्डन मियां और चंदन सिंह को भी बेइज्जत किया है. लड्डन व चंदन सिंह ने कहा है कि उक्त गार्ड को गोली मारकर हत्या कर देनी है. इस पर सद्दाम ने 19 दिसंबर को सावना में अपने गांव हमको बुलाया. पुलिस ने बयान के अधार पर 12 जनवरी को सीजेएम कोर्ट में दोनों अभियुक्तों को इस मामले में रिमांड करने के लिये आवेदन दिया था. इस पर कोर्ट ने दोनों की पेशी के लिये गुरूवार को हाजिर करने के लिये मंडल काराधीक्षक को निर्देशित किया था. इस पर मंडलकारा द्वारा बख्तर बंद गाड़ी में दो बार में सीजेएम कोर्ट में पेशी करायी गयी. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अरविंद सिंह ने वशींद्र दत पांडे हत्याकांड के मामले में दोनों को रिमांड किया. अब शीघ्र ही दोनों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. कोर्ट में नगर थाना के रामनगर निवासी अजहरूद्दीन बेग उर्फ लडन मियां के अधिवक्ता नवीन कुमार श्रीवास्तव उपस्थित हुये. वहीं एमएच नगर थाना के डीबी गांव निवासी चंदन सिंह के तरफ से भी अधिवक्ता उपस्थित हुये.




Recent Comments