
तरैया(सारण)16.11.2019 :
प्रखण्ड कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में शनिवार को मढ़ौरा एसडीओ विनोद कुमार तिवारी ने जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों के साथ बैठक किया।जिसमें एसडीओ ने डीलरों से स्पष्ठ निर्देश देते हुए कहा कि अभी तक तरैया में 88%ही आधार शिडिंग का कार्य हुआ है।इसे तीन दिनों के अंदर 100% हरहाल में करें वरना प्राथमिकी दर्ज होगा इसके लिए तैयार रहे।वैसे डीलर जिनका आधार शिडिंग कार्य सबसे खराब होगा पहले उनपर सबसे पहले करवाई की जाएगी।एसडीओ ने कहा कि वैसे लाभुक जिनका आधार नहीं बना है उनका आधार बनवाये और आधार शिडिंग करें।उक्त मौके पर प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह एवं बीडीओ राकेश कुमार मौजूद थे।बैठक में डीलर रंधीर सिंह,रविन्द्र राय, पैक्स अध्यक्ष दिलीप सिंह,रामचन्द्र तिवारी,मिस्टर अली व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments