एनयूजेआई के प्रदेश इकाई की बैठक सम्पन,कई मुद्दों की गई पर गहन विचार विमर्श

आगामी 30 जुलाई को छपरा में होगा प्रदेश सम्मेलन 
रविवार को नेशनल यूनियन आँफ जर्नलिस्ट (इण्डिया) बिहार की प्रान्तीय बैठक प्रान्तीय कार्यालय किदवईपुरी पटना में समपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के महासचिव माननीय राकेश प्रवीर जी ने की व धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश अध्यक्ष माननीय रवि बिभाकर जी के द्वारा किया गया। 
बैठक में सर्व सम्मति से प्रदेश सम्मेलन 30 जुलाई को छपरा में होना सुनिश्चित किया गया । वहीं बैठक के दौरान पिछली बैठक के कार्यवाही की संपुष्टि , प्रदेश व जिला इकाई की गतिविधियों की रिपोर्टिंग के साथ प्रदेश सम्मलेन की तिथि और स्थान निश्चित करते हुये स्मारिका प्रकाशन पर विचार विमर्श किया गया। साथ हीं यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष व महासचिव के द्वारा बिस्तार से पत्रकारों की मर्यादा तथा उनके सारभौमिक विकास पर प्रकाश डाला गया । 
बैठक में प्रान्तीय अधिवेशन से लेकर राष्ट्रीय अधिवेशन तक पर विचार-विमर्श किया गया । वर्तमान समय में पत्रकारों की चुनौतियों के बारे में भी विचार करते हुये पत्रकार सुरक्षा क़ानून लागू करने में सरकार के उदासीन रवैये के विरुद्ध आंदोलन तेज करने जैसे कई मुद्दों पर विचार किया गया। मौके पर प्रदेश सहित कई जिलों के पदाधिकारी मौजूद थे।