आरक्षण देश के लिए अभिशाप : अशवनी✍मुज़फ़्फ़रपुर से आकाश कुमार सिंह की रिपोर्ट -श्री राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना मुज़फ़्फ़रपुर इकाई द्वारा फतेहपुर में संगठन के जिलाध्यक्ष अशवनी सिंह के अध्यक्षता में विशाल सभा का आयोजन किया गया ,सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अशवनी सिंह ने कहा कि आरक्षण देश के लिए अभिशाप है।
आरक्षण के कारण कोई भी देश अपनी तरक्की नही कर सकता हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बिहार की शिक्षा व्यवस्था काफी जर्जर हो चुकी है ,तत्कालीन शिक्षा व्यवस्था में छात्रों के भविष्य के साथ खेलवार किया जा रहा है।सभा की रतन रंजन ,प्रदुमन सिंह,बंटी सिंह शोलाँकि , प्रताप सिंह रावत ,नवीन सिंह आदि ने संबोधित किया तथा संचालन राजीव सिंह ने किया।