एक दिन में गिरे दो अरब नेता, लेबनानी राष्ट्रपति तो …?


देश विदेश दैनिक खोज खबर

एेसी स्थिति में कि जार्डन की राजधानी अम्मान में अरब संघ के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक हो रही है, लेबनान के राष्ट्रपति एक अभूतपूर्व घटना में मुंह के बल ज़मीन पर गिर गये जबकि इससे पहले मंगलवार को दुबई के शासक और संयुक्त अरब इमारत के उप प्रमुख मुहम्मद बिन राशिद आले मकतूम हवाई जहाज़ से उतरते समय ज़मीन पर गिर गये।

जैसे ही लेबनान के राष्ट्रपति का पैर उल्झा और वह मुंह के बल ज़मीन पर गिरे, तुरंत की उनके समर्थन और अंगरक्षक लपके और उन्हें उठा लिया। मिशल औन ने उसके बाद शिखर सम्मेलन में भाषण भी दिया। मंगलवार को घटने वाली घटना में दुबई के शासक मुहम्मद बिन राशिद आले मकतूम उस समय गिर पड़े जब वह हवाई जहाज़ की सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे।

यह दोनों घटना जार्डन की राजधानी अम्मान में घट।अरब संघ की 28वीं बैठक के अध्यक्ष मुहम्मद बिन राशिद आले मकतूम हैं, वह जार्डन की राजधानी मलिकए ओलिया हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद सीढ़ी से पैर फिसलने की वजह से गिर पड़े। वीडियो में दिखाया गया है कि मुहम्मद बिन राशिद आले मकतूम अंतिम सीढ़ियों पर थे कि उनका पैर फिसल गया और वह गिर पड़े।