छपरा।आयुक्त के सचिव, सारण प्रमंडल, छपरा के द्वारा बताया गया है कि कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के कारण आयुक्त न्यायालय अंतर्गत वादों की सुनवाई दिनांक 09.04.2021 से वर्चुअल माध्यम से होगी। इस संबंध में सरकारी अधिवक्ता, विशेष लोक अभियोजक, अपर लोक अभियोजक एवं महामंत्री विधि मंडल व्यवहार न्यायालय को सूचित कर दिया गया है। आयुक्त के सचिव, सारण प्रमंडल, छपरा के द्वारा बताया गया है कि प्रत्येक शुक्रवार को न्यायालय संबंधित कार्य अपराह्न 3ः30 बजे से आयोजित होता था जिसको परिवर्तित कर अब वर्चुअल माध्यम से अपराह्न 12ः30 बजे आयोजित किया जाएगा।