छपरा बलिया रेलखण्ड : रेलवे क्रॉसिंग पर फंसा बालू लदा ट्रक, रेल परिचालन बाधित

(रेलवे ट्रैक पर फंसा ट्रक)
दैनिक खोज खबर, छपरा
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के अंतर्गत आनेवाले छपरा बलिया रेलखण्ड पर एक बालू लदा ट्रक फंस जाने के कारण रेल परिचालन घण्टो बाधित रहा। उक्त रेलखण्ड के गौतम स्थान व मांझी रेलवे स्टेशन के बीच अवस्थित मंझनपुरा रेलवे क्रॉसिंग पर एक बालू लदा ट्रक के फंस जाने के कारण रेल परिचालन प्रभावित हुआ जिस कारण रेल यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

(रेलवे क्रॉसिंग के निकट खड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस)
मंझनपुरा रेलवे क्रॉसिंग पर कार्यरत गेटमैन ने ट्रक के फंसे होने की सूचना रेल अधिकारियों को दी जिसके बाद ट्रक को रेलवे ट्रैक से हटाने का कार्य प्रारंभ किया गया।
रेलवे ट्रैक पर ट्रक के फंस जाने के कारण छपरा से वाराणसी सिटी जानेवाली इंटरसिटी एक्सप्रेस, पूर्वांचल एक्सप्रेस, सियालदह बलिया एक्सप्रेस, कामख्या इंदौर एक्सप्रेस, उत्सर्ग एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ।
ट्रक फंसने के बाद ट्रक चालक व उपचालक ट्रक छोड़कर फरार हो गए. समाचार प्रेषण तक ट्रक को रेलवे ट्रैक से हटाये जाने का कार्य किया जा रहा था।




Recent Comments