इसुआपुर(सारण)-इसुआपुर के 9 पंचायतों में पैक्स का चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया ।प्रखंड विकास पदाधिकारी शह निर्बाची अधिकारी एश्वर्य कश्यप ने बताया कि इस चुनाव में शाम 3 बजे तक डटरा पुरसौली पंचायत में56.84 रामचौरा में 63.97रामपुर अटौली में 47.82 अगौथर सुंदर में60,.53 केरवा में 61.79जयथर में53.48 निपनिया में 51.81 लौवां में 74.63 तथा छपियां में40.82 प्रतिशत मतदान हुआ है ।जबकि छपियां पंचायत में वोट डालने का कार्य चल रहा है ।वही इसुआपुर से जितेन्द्र सिंह कुशवाहा तथा आतानगर से उर्मिला देवी के निर्बिरोध प्रत्यासी होने के वजह से चुनाव नहीं हुआ है ।सहवां तथा चकहन पंचायतों का चुनाव को निर्बाचन आयोग द्वारा पहले ही रदद् किया जा चुका है ।