अपराधियों ने शिक्षक को जख्मी कर बाइक लूटी

मकेर (सारण) : अमनौर थाना क्षेत्र के सुल्तानगंज गांव के समीप नहर पर अपराधियों ने जख़्मी कर बाइक और मोबाईल लूट ली. वुधवार देर शाम अंधेरे में अपराधियों ने दुःसाहस कर सुल्तानगंज गांव निवासी शिक्षक धर्मवीर सिंह की स्पेलेंडर प्लस बाइक को जख्मी कर गांव के समीप ही नहर पर बाइक और मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दे कर फरार बताये जा रहे है।मिली जानकारी के अनुसार बपीड़ित ने घटना की जानकारी नजदीकी थाना मकेर को देकर अपना इलाज चकिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर करा रहा था।