
एकमा (सारण)। एकमा बाजार नगर पंचायत के पश्चिमी रेलवे गुमटी के समीप स्थित प्राचीन मौज बाबा के मठिया परिसर में स्थित पोखरे में सैकड़ों की संख्या में मृत मछलियां पानी में उतराते हुए देखी गई हैं। सुबह-सुबह कुछ श्रद्धालुओं व ग्रामीणों ने जब पोखरा के जल में उतराती मछलियों को देखा तो इसकी सूचना चारों तरफ फैल गई।इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा भी होने लगी।
इसकी जानकारी पाकर मौके फर थानीय थाना पुलिस भी दल बल के साथ पहुंचकर गहन जांच पड़ताल की।
इसके पश्चात थानाध्यक्ष राजेश चौधरी ने मछली विशेषज्ञों को बुलाकर मछलियों के मरने की कारण की जांच पड़ताल करायी।इस दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि पोखरे के पानी में ऑक्सीजन गैस की कमी हो जाने के कारण मछलियां मरी हैं।
वहीं मंदिर के पुजारी ने बताया कि विगत कई वर्षों से पोखरा के पानी की सफाई व पानी की निकासी नहीं हुई है। जिसके कारण पानी दूषित हो गया है।
इस बीच क्षेत्रीय लोगों ने पोखरे के जल की सफाई कराने की जनहित में मांग की है।




Recent Comments