आतंकी हमले में शहीद अमरजीत के गांव दिघवलिया पहुंचे कांग्रेसी विधायक व पूर्व मंत्री विजय शंकर दुबे

#परवेज अख्तर/सिवान;

रघुनाथपुर : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए अमरजीत सिंह के परिजनों से गुरुवार को पूर्व मंत्री व मांझी के कांग्रेसी विधायक विजय शंकर दुबे ने मुलाकात की। बहादुर बेटे अमरजीत के शहीद होने से गमजदा परिजनों को सांत्वना दी। राज्य सरकार की ओर से अब तक शहीद के परिवार को कोई सहायता नहीं दिये जाने या घोषणा नहीं किये जाने पर हैरानी जताई। कहा कि शहीद के परिवार में किसी एक सदस्य को नौकरी और राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली 11 लाख की मुआवजा राशि जल्द मिलनी चाहिए। कहा कि वेे इस मामले को विधानसभा के इसी सत्र में उठाएंगे। शहीद अमरजीत के पिता शंकर सिंह ने दिघवलिया गांव में अपने बेटे के नाम पर स्मारक और गांव के बाहर एक गेट बनाने की मांग की। इसके पहले पूर्व मंत्री ने शहीद के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।