आंधी में गिरा पेड़ हादसा को दे रहा है आमंत्रण

मढ़ौरा(सारण) : मढ़ौरा-छपरा मेन रोड के शिल्हौरी गांव में 10 जून को बीच रोड पर गिरा पेड़ का मोटा तना वही परे रहने से हादसा का आशंका बना हुआ है।वहीं गाड़ियों के आवाजाही में संकीर्ण रोड हो जाने से परेशानी बढ़ गयी है।स्थानीय लोगो ने बताया कि तीन दिन बीत जाने के बाद प्रशासन ने सड़क से पेड़ हटाने की पहल नही किया है।दूसरी समस्या वही एक ट्रैक्टर के खराब हो जाने पर ट्रॉली सड़क पर लगा छोड़ दिया गया है।मालूम हो कि सोमवार के शाम आंधी पानी के बाद पेड सड़क पर गिरे रहने से लगन के मौसम में एक घंटा तक रोड पर महाजाम लागा रहा।स्थानीय लोगो ने प्रयास कर पेड़ की डाली को काटकर हटाया।तब जाकर किसी तरह यातायात शुरू हो पाया।