पानापुर (सारण)मंगलवार को थानाक्षेत्र के धेनुकी पंचायत के वार्ड संख्या-15 में विशेष आमसभा के जरिये अलका कुमारी को सेविका के पद पर चयन किया गया।विशेष आमसभा में बीडीओ मोहम्मद सज्जाद, महिला पर्यवेक्षिका माला कुमारी की उपस्थिति में सात आवेदिकाओ में मेधा क्रमांक प्रथम स्थान पर रहने वाली आवेदिका अलका कुमारी पति शैलेन्द्र राय को बीडीओ मोहम्मद सज्जाद तथा महिला पर्यवेक्षिका ने चयन पत्र दिया।मौके पर एएसआई बच्ची देवी स्थानीय प्रशासन के साथ मौजूद थी।जबकि स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित दर्जनों ग्रामीण भी उपस्थित थे।उधर चकियां मठ के प्रांगण में बुधवार को ग्रामसभा का आयोजन किया जाएगा।इसको लेकर ब्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया गया है।