अपराधियों ने ट्रेन से युवक को फेंका

#परवेज़ अख्तर/सिवान:
जंक्शन समीप एक युवक को जीआरपी ने रेलवे ट्रैक समीप से गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक के सिर में गंभीर रूप से चोट लगी है। घायल युवक कोलकाता के वर्धमान जिले के कुलूछ गांव निवासी मेराज काजी बताया जाता है। घायल ने बेहोशी की हालत में बताया कि किसी तरह से बताया कि उसके पास से अपराधियों ने लूटपाट कर पांच हजार रुपये लूट लिए और विरोध करने पर ट्रेन से धक्का दे दिया। घायल ने बताया कि वह गोरखपुर में ब्रेड कंपनी में काम करता है और छुट्टी पर पूर्वांचल एक्सप्रेस में सवार होकर अपने घर जा रहा था। तभी अपराधियों ने उससे लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने उसे ट्रेन से धक्का दे दिया। युवक के सिर में और हाथ में गंभीर चोट है। वहीं इस मामले में जीआरपी ने अपनी अनभिज्ञता जताई।
———————-




Recent Comments