अधेड़ की मौत
✍परवेज अख्तर/सिवान;
दरौली (सिवान) : थाना क्षेत्र के चकरी गांंव में रविवार की देर शाम करंट लगने से एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक चकरी गांव के सतीश चंद्र द्विवेदी बताए जाते हैं। सतीश दरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत डोर टू डोर पोलियो की दवा पिलाने का कार्य करते थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।




Recent Comments