संजय विजित्वर ( हाजीपुर)- अतिथि व्याख्याताओं ने मंगलवार को एक आवश्यक बैठक गांधी आश्रम स्थित एक प्राध्यापक के आवास पर की जिसमें अतिथि व्याख्याता संघ के संयोजक डॉ आमोद प्रबोधी ने कहा कि अतिथि शिक्षक बिहार के विभिन्न महाविद्यालयों में यूजीसी मानदंड के अनुसार ही सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्य कर रहे हैं जिन्हें सेवा समायोजन एवं नियमित कर देने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि हम सभी अतिथि प्राध्यापक सेवा निवृति उम्र यानी 65वर्ष तक जिस विषय के प्राध्यापक हैं,सेवा देते रहने की इच्छा रखते हैं। इन्होंने आशंका जताई कि यूजीसी द्वारा नियमित प्राध्यापकों की बहाली के बाद कहीं अतिथि प्राध्यापकों की सेवा न समाप्त कर दी जाए,इस बात को लेकर ही यह बैठक आयोजित की गई जिसमें उपस्थित प्राध्यापकों ने सहमति जताई और सरकार को ज्ञापन देने का निर्णय लिया।इस बैठक में महिला इकाई की प्रदेश संयोजक डॉ अलका कुमारी, प्रोफेसर अशोक कुमार, डॉ उर्मिला कुमारी, डॉ किरण कुमारी, डॉ अमर ज्योति, डॉ रवि चंद्रा ने अपने अपने विचार रखे।