मांझी में लगातार शराब बरामदगी से पुलिस के हौसला बुलंद,पांचवे दिन भी 140 बोतल शराब के साथ धंधेबाज भी धराया
मांझी (सारण)। नशे के धंधेबाज़ अपनी हरकत से बाज़ आते दिखाई नही दे रहे हैं लेकिन तू डाल डाल तो मैं पात पात की तर्ज़ पुलिस भी उनके कारनामो पर अंकुश लगाने की भरपूर कोशिश करती हुई नजर आ रही है। मांझी थाना पुलिस को शराब के धंधेबाज़ों के खिलाफ पाचवीं सफलता हाँथ लगी है। लगातार पांचवे दिन हुई गिरफ्तारी के बाद जहाँ मांझी पुलिस की हौसले बुलंद होते नजर आ रहे है।वही शराब के धंधे बाजो में दहशत का माहौल बना हुआ है। 140 बोतल का खेप लेकर दो धन्धे बाज यू पी से चले ही थे कि पुलिस को भनक लग गई और चेकिंग में और शख्ती आ गई । तभी यूपी से आ रहे दो बाइक सवार पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास करने लगे। तभी पुलिस भी उन्हे खदेड़ने लगी। अपने को घिरता देख बाइक सवार बाइक छोर कर भागने लगें। तभी पुलिस ने ततपरता दिखाते हुये दौड़ाकर दोनो धन्धे बाज को दबोच लिया। गिरफ्तार युवक जनता बाजार थाना क्षेत्र के कृष्ण कुमार एवं संजय कुमार बताये जाते हैं। थाना ध्यक्ष नीरज मिश्रा ने बताया। कि किसी भी हालत में धन्धा फलने फूलने नही दया जाएगा। होली को देखते हुए और चौकसी बढ़ा दी गई है।




Recent Comments