अवतार नगर मे हथियार के बल पर 42 हजार नगद सहित डेढ़ लाख रुपए मूल्य के गहने की चोरी-:
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज(सारण):
“””””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के कोठिया गांव मे घर मे घुसकर हथियार के बल पर 42 हजार नगद एवं डेढ़ लाख रुपए मुल्य के गहने की चोरी का मामला प्रकाश मे आया है ।
इस संबंध मे कोठिया निवासी सुशीला देवी ने स्थानीय थाने मे एक प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमे उन्होंने आरोप लगाया है कि बुधवार की देर रात गाँव के ही बब्लु महतो , उपेन्द्र महतो , दीपक महतो , अमोद महतो विकास महतो एवं मदन महतो मे घर मे चोरी कर रहे थे आवाज सुन जब नींद खुली तो जैसे ही मैने हल्ला करनी चाही उन लोगो ने मेरे उपर हथियार तान दिया और घर मे रखे 42 हजार रुपए नगद एवं डेढ़ लाख रुपए मुल्य के गहने लेकर फरार हो गए ।
थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है ।