
सारण तरैया
बिहार दसवीं बोर्ड परीक्षा 2021 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली नेवारी गांव के तीन छात्राओ को भागवतपुर गांव निवासी व समाजसेवी दुर्योधन महतो ने सम्मानित किया है।जिसमें बिहार में 7 वां स्थान हासिल करने वाली आदिति कुमारी, जिला टॉपर अंकिता कुमारी व अंजली कुशवाहा को समाजसेवी दुर्योधन महतो ने मिठाई खिलाकर तथा सभी को कलाई घड़ी व पठन-पाठन सामग्री देकर सम्मानित किया।उन्होंने कहा कि इन बच्चियों ने हमारे गांव,प्रखंड,और जिला का नाम रौशन किया है।इन बेटियों पर हमें गर्व है।भविष्य में ये हमे और गौरव के क्षण प्रदान करें इसकी अपेक्षाओ के साथ हम इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते है।उक्त मौके पर दिनेश कुशवाहा,अर्जुन युवराज, रविरंजन रजक,मुन्ना यादव, राकेश यादव,राजेंद्र दास, सचिदानंद सिंह,नवल सिंह, राजन कुमार,शिक्षक मुन्ना प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे।




Recent Comments