दरियापुर(सारण)।
थाना क्षेत्र के छपरा- हाजीपुर मुख्य पथ पर रविवार को करीब 2 बजे दिन में सितलपुर में अज्ञात ट्रक के चपेट में आने से घटना स्थल पर ही एक ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृत ट्रैक्टर चालक वैशाली जिले के कर्ताहा थाना क्षेत्र के कर्ताहा गांव निवासी अमरेश राय के 35 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है। जिसका पुष्टि उसके पॉकेट में रखे पर्स में आधार कार्ड से किया गया। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक ट्रैक्टर चालक डोरीगंज से बालू लेकर हाजीपुर जा रहा था । ट्रेक्टर सितलपुर से परसा के तरफ मुड़ने वाली तीनमुहानी से पहले दक्षिण खड़ा था। तभी परसा के तरफ से आ रही खाली ट्रक दिघवारा के तरफ मुड़ने के क्रम में ट्रैक्टर में सट गया। जिसपर वह उतर कर एक हाथ में डंडा लेकर उससे पूछ-ताछ कर रहा था तभी विपरीत दिशा से एक ऑटो रिक्शा आ रहा था। उससे बचने व जाने के लिए जगह देने के क्रम में ट्रेक्टर चालक पिछे की ओर हटा तभी ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वही प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक चालक नाबालिग था। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पहुंच घटना स्थल की तहकीकात करते हुए स्थानीय लोग से घटना की जानकारी ली और मृत ट्रेक्टर चालक को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया।
वही 2 घंटे के बाद करीब 4 बजे संध्या में पट्टीपुल के पास एक और सड़क हादसा हो गया । जानकारी के अनुसार अवतार नगर थाना क्षेत्र के साठा गांव निवासी मनोज राय के 18 वर्षिय पुत्र शशि राय मोटरसाईकिल से दिघवारा की ओर से आ रहा था इसी बीच सितलपुर की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उसे धक्का मार दिया। आसपास के लोगो ने उसे उठाकर सामुदायिक अस्पताल दिघवारा पहुचाया जहां प्राथमिक उपचार कर नाजुक स्तिथी को देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। पटना ले जाने के क्रम में रास्ते मे ही उसकी मौत हो गयी।