अखंड अष्टयाम के बाद राम विवाह में विजेन्द्र गिरि ने बांधी शमा 

मढ़ौरा,सारण, बिहार । 
नगर क्षेत के स्टेशन चौक दुर्गा स्थान मंदिर पर अखंड अष्टयाम की समाप्ति के उपरांत नवयुवक पूजा समिति के द्वारा संगीतमय राम विवाह का आयोजन किया गया । राम विवाह सह कीर्तन को सुनने के लिए काफी संख्या में लोग जमा हुएं और संगीतमय प्रस्तुति का आनंद उठाएं । राम विवाह कीर्तन में गायक बिजेंदर गिरी ने अपनी रोचक प्रस्तुति दी जिससे श्रोता देर रात तक अपनी जगह पर बनी रहे । इसके पूर्व नगर पंचायत के मुख्य पार्षद ललन राय, नवयुवक पूजा समिति के अध्यक्ष राजू साह,सचिव ओम प्रकाश राय ने फीता काटकर कीर्तन मंच का उद्घाटन कियाा। इस दौरान प्रसिद्ध हास्य कलाकार सत्येंद्र दूरदर्शी ने भी स्टेज से अपने हास्य व्यंग कविता द्वारा लोगों का खूब मनोरंजन किया ।

आयोजन समिति की तरफ से मुख्य पार्षद ललन राय, गायक बिजेंदर गिरि, समिति के अध्यक्ष राजू साह, सचिव ओमप्रकाश राय, खिरोदर राय, दिनेश पंडित, मुखिया प्रतिनिधि अभिषेक राय, अमित राय, मुखिया वीरेंद्र राय, पत्रकार अवधेश कुमार वर्मा, संजीव कुमार, कामेश्वर सिंह सहित अन्य को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया । कार्यक्रम को संपन्न कराने में मंटू साह, राजीव कुमार, रमेश राय, मैनेजर प्रसाद, रवि रंजन राय, अरुण साह, सोहन राय, कौशल राय, राहुल कुमार, रामजी राय, दिलीप राय, रामेश्वर शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि शंभु महतों, राजू साह, राजीव राय, डा. अजय कुमार, रणजीत कुमार, राजा अहमद आदि ने सक्रिय सहयोग दिया ।