दैनिक खोज खबर/छपरा । सोमवार को बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार सारण के तत्वावधान में बालिका दिवस’ के उपलक्ष्य में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्थानीय बालिका उच्च विद्यालय-सह-इंटर कॉलेज, छपरा के प्रांगण में आयोजित हुआ।
इस समारोह का मुख्य उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों— निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता—में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली तथा समाज में मिसाल कायम करने वाली बालिकाओं व छात्राओं को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करना रहा।
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सहित, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती किरण ओझा, अन्य शिक्षकगण, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मी भारतेन्दु त्रिपाठी, पारा विधिक स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
राजीव कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार सारण, छपरा, ने अपने संबोधन में बालिकाओं को समाज की रीढ़ बताते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून और खेल जैसे क्षेत्रों में बेटियों की भागीदारी निरंतर बढ़ रही है और उन्हें हर स्तर पर समान अवसर और कानूनी सहयोग प्रदान करना समाज की प्राथमिकता है।
छात्राओं को उनके अधिकारों, विधिक सुरक्षा तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा मिलने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता के संबंध में जागरूक किया गया।
विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभावान बालिकाओं को प्रशस्ति-पत्र व स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
सचिव द्वारा बालिकाओं सम्मानित किया जिसमें
निबंध प्रतियोगिता के परिणाम:
प्रथम स्थान खुशी कुमारी,
द्वितीय स्थान लक्की आरुषी सिंह, तृतीय स्थान नैन्सी कुमरी को मिला।चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमकुम कुमारी,
द्वितीय स्थान नैन्सी कुमारी और
तृतीय स्थान कुमारी आरुषी को प्राप्त हुआ ।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन एवं उपस्थित सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।