दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी

✍परवेज अख्तर/सिवान;

हुसैनगंज (सिवान) : थाना क्षेत्र के सहुली निवासी असलम की पत्नी मजीदा खातून ने अपने ससुराल वालों पर दहेज में एक लाख रुपए मांगने और नहीं देने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2010 में असलम के साथ हुई थी, जिससे दो बच्चे भी हैं। अपने आवेदन में इस मामले में पति समेत दिल मोहम्मद, इमामुन खातून, अशरफ अली और नजमा खातून और अकरम अली को आरोपित किया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज मामले की छानबीन में जुट गई है।