दरियापुर (सारण)
थाना क्षेत्र के सितलपुर बाजार के समीप परसा की ओर घूमने वाली मोर पर अंग्रेजी शराब लदी ट्रक के साथ पांच संलिप्त लोगो को पकड़ने में स्थानीय पुलिस को कामयाबी मिली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि झारखंड से एक ट्रक में लदी अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप आ रही है जो परसा में किसी लाईन होटल पर देने जा रही हैं।
इस सूचना के आधार पर बिना देर किए थाना अध्यक्ष अशोक कुमार अपने दल बल के साथ सितालपुर पहुंच घेरा बन्दी कर दी पुलिस की गाड़ी देख चालक गाड़ी भगाने का प्रयास किया लेकिन जब तक पुलिस गाड़ी को रोक कर चारो तरफ से घेर जांच की जिसमे शराब की कार्टून देख चालक विजय पासवान उप चालक जीतू पासवान को कब्जे में ले लिया व थाने पर ले आकर पुलिस दोनों से पूछताछ की जिसपर पुलिस को चालक ने बताया कि स्थानीय थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी दिनेश राय के ऑर्डर पर झारखंड से शराब लेकर देने जा रहे थे ततपश्चात स्थानीय पुलिस ने इब्राहिमपुर गांव में छापेमारी कर चार आरोपी में तीन को गिरफ्तार कर थाने ले आई वही इसमें संलिप्त अभियुक्त दिनेश राय पुलिस को चकमा दे फरार हो गए गाड़ी में लदी शराब रॉयल स्टेज की 175 कार्टून था जो 1575 लीटर थी। वही गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया।