Θ बेतिया – समाज के लिए सदा समर्पित थे दीपक :- आज़ाद मंच

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉

राष्ट्रीय आजाद मंच के विभाग संयोजक रहे दीपक कुशवाहा के द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन चनपटिया प्रखंड के घोघा स्थित हाई स्कूल में किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षा करते हुए राष्ट्रीय अज़ाद मंच के पूर्व अध्यक्ष विशाल कुमार मिश्र ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए भावुक हो गए।उन्होंने भारी मन से दीपक कुशवाहा के साथ अपनी बिगत वर्षों के पुरानी दोस्ती को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि उन्हें दीपक के लिए ऐसी किसी सभा को संबोधित करना पड़ेगा जिसमे दीपक ही ना हो।वही पूर्व लोकसभा प्रत्यशी बृजेश कुशवाहा ने कहा की दीपक कुशवाहा व्यक्ति नहीं विचार थे.उन्होंने बेहद कम उम्र में जिले में अपनी एक अलग पहचान स्थापित किया था.

वही डॉ.हृदयानंद प्रसाद एवं प्रबुद्ध भारती के संयोजक विजय कश्यप ने कहा की दीपक सभी वर्ग के लोगो को साथ लेकर चलने वाले शख्सियत थे.वे अपने सामाजिक कार्यो और कुशल नेतृत्व क्षमता के बदौलत हमेशा हमसब के दिलों पे राज करेंगे।युवा जदयू जिलाध्यक्ष प्रताप पटेल ने कहा कि दीपक हमारी यादों में सदा अमर रहेंगे.दीपक कुशवाहा सेवा के क्षेत्र में एक ऐसे निष्ठावान समर्पित व्यक्ति थे.जिन्होंने समाज के हर क्षेत्र में अपनी बहुमूल्य सेवायें दी.थकना उनकी आदत नहीं रही.वे सदैव प्रयत्नशील व क्रियाशील रहें.छात्र जिलाध्यक्ष शशि कुशवाहा ने कहा कि दीपक समाज का हर काम पूरी तत्परता और समर्पण भाव के साथ करते थे।उनका मानना था कि समाज के कार्य के लिए तत्परता में कोई कोताई नहीं होनी चाहिए.ऐसे व्यक्ति को खोने का दुख आजीवन रहेगा.दीपक कुशवाहा सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हर एक व्यक्ति के लिए आदर्श रहे है.उन्होंने अपना सारा जीवन समाज की सेवा में लगा दिया.आखिरकार तक वे समाज के लिए ही चिंतन करते रहे. समाज को कुछ देना है.यही दीपक कुशवाहा की हमेशा से सोच रही और इसे विकसित किये।कार्यक्रम को विहिप नगर मंत्री अभिषेक गुप्ता,बेतिया डीह के सरपंच प्रेम शर्मा,किशोर भारतीय,सुनील कुशवाहा,लोकेश मौर्य,धनंजय शर्मा,अखिलेश कुमार,राधाकृष्ण प्रसाद,मनोज कुशवाहा यदि ने संबोधित किया.श्रद्धांजलि सभा का धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय आज़ाद मंच के अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ अशोक कुशवाहा ने किया।