बाइक सवार बैंक कर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत

छपरा : गुरुवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुसहेरी पेट्रोल पंप के नजदीक बाइक सवार बैंक कर्मी को एक ट्रक ने ठोकर मार दी.जिससे बाइक सवार की मौत हो गयीं । घटना के संबंध में मिल रही जानकारी के अनुसार मृतक बैंक कर्मी मशरक स्थित चैनपुर एसबीआई के लेखापाल के पद पर कार्यरत एन के सिंह बताये जा रहे । जो गुरुवार को छपरा स्थित अपने आवास से ड्यूटी पर मशरक बैंक जा रहे थे.खबर से मषरक स्थित चैनपुर एसबीआई में शोक की लहर दौड़ गयीं.