Θ बेतिया – विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं:– डीएम

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉
बेतिया डीएम ने विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिये कहा , बैठक से अनुपस्थित कई पदाधिकारियों से कारणपृच्छा तथा वेतन स्थगन का निदेश।
जिलाधिकारी, डाॅ0 निलेश रामचंद्र देवरे द्वारा जिले में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के क्रियावन्यन में तेजी लाने का निदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि बड़े स्कीम का क्रियान्वयन सही समय पर कर लिया जाय। अगर कार्य क्रियान्वयन में कोई परेशानी हो रही है तो संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर उसे दूर कर लिया जाय। वे समाहरणालय सभाकक्ष में जिलास्तरीय सभी पदाधिकारियों, प्रखंड के वरीय प्रभारियों तथा सभी तकनीकी पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।
जिलाधिकारी द्वारा बारी-बारी से सभी विभागों के कार्य प्रगति की समीक्षा किया गया। समीक्षा बैठक से अनुपस्थित रहे कई पदाधिकारियों से कारणपृच्छा तथा वेतन स्थगन का निदेश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया। उन्होंने महत्वपूर्ण बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताया।
स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, कार्य प्रमंडल, बेतिया/बगहा के कार्यपालक पदाधिकारियों को निदेशित किया गया कि जो एजेंसी/संवेदक मानक गुणवत्ता के साथ तय समय पर कार्य नहीं कर रहे हैं उनको काली सूची में दर्ज करने की कार्रवाई की जाय। योजनाओं का क्रियान्वयन तय समय पर कराने हेतु योजना विभाग के अधिकारियों को निदेश दिया गया।
भवन प्रमंडल के कार्य प्रगति की समीक्षा के क्रम में जिले में क्रियान्वित विभिन्न आवास निर्माण योजनाओं का निरीक्षण तथा अनुश्रवण करने हेतु निदेश दिया गया। इस हेतु (1) आपदा प्रभारी, श्री मनीष श्रीवास्तव तथा (2) वरीय उप समाहर्ता, श्री संजीत बख्शी का दो सदस्यीय दल का गठन कर दिया गया है। उक्त पदाधिकारी द्वय को आवास योजनाओं के प्रगति का निरीक्षण कर प्रतिवेदन देने हेतु निदेशित किया गया है।




Recent Comments