टक्कर से वृद्ध की मौत
#परवेज अख्तर/सिवान, सिसवन (सिवान) : थाना क्षेत्र के भागर गांव में शुक्रवार की देर शाम बाइक की टक्कर से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक गांव के ही शिवजी राम बताया जाता है। मिली जानकारी के मुताबिक भागर गांव निवासी शिवजी राम रघुनाथपुर-सिसवन मार्ग को पार कर रहे थे, इसी बीच रघुनाथपुर के तरफ से आ रही बाइक उसे टक्कर मार दिया, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल सिसवन लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बाइक चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा। इस संबंध में मृत शिवजी राम के पुत्र शर्मा राम ने सिसवन थाने को सूचना दी है।




Recent Comments