नवादा : 43 डिग्री पार पहुंचा पारा, बाजार में पसरा सन्नाटा

रिपोर्ट – सन्नी भगत/नवादा : चुभती गर्मी व चिलचिलाती धूप से रविवार को लोग दिन भर परेशान रहे। सुबह से निकली तल्ख धूप शाम तक रही। दोपहर 2 बजे के करीब तापमान 43 डिग्री पार कर गया। इसके बाद कूलर से भी लोगों को राहत नहीं मिलने लगी। प्रचंड गर्मी से लोग बेहाल रहे। तेज धूप के कारण घर, दुकान व सड़कें तप रही थी। गर्मी से कुछ राहत पाने के लिए लोग पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए। वहीं बाजारों में धूप की वजह से सन्नाटा पसरा रहा। दिन में करीब 4 घंटे तक तापमान 43 डिग्री के पार चला गया था। शाम छह बजे के बाद तापमान में 2 डिग्री गिरावट आई और 9 बजे रात तक 41 डिग्री पर ठहरा रहा। लेकिन इस बीच हवा में नमी रहने से ऊमस भी बढ़ गयी। जिससे लोगों में बैचेनी छाई रही वहीं चिलचिलाती धूप से जमीन व आसमान झूलस रहा था। सड़क किनारे फूटपाथ दुकानदार भी पड़ी रही भीषण गर्मी में दुकान नहीं लगा पाए। देखा जाए तो इस साल की सर्वाधिक गर्मी रविवार को रही। आगे पूर्वानुमान है कि यह गर्मी 4 मई से सामान्य होने का अनुमान है। इस बीच प्रचंड गर्मी व धूप लोगों को झूलसाती रहेगी। हालांकि इस बीच गर्मी में अचानक वृद्धि हो जाने से सामान्य व गरीब लोगों में अधिक परेशानी है।