• प्रशासनिक उपेक्षा से बाढ़ पीड़ितों में गुस्सा


पानापुर(सारण)  गंडक नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि  से बाढ़  ने अब विकराल रूप धारण कर लिया है ।रामपुररूद्र 161 में पानी के तेज बहाव से अब पक्के मकान भी जमींदोज होने के कगार पर पहुँच गये है । स्थिति की भयावहता को देखते हुए यहां के कुछ लोगो ने अपना पक्का मकान छोड़कर  सुरक्षित जगह पर अपना आशियाना बना लिया है ।   सारण तटबंध के निचले इलाके  पृथ्वीपुर ,सलेमपुर ,सोनवर्षा ,बसहिया ,रामपुररूद्र 161 आदि गांवों में बसे लोगो के घरों में सोमवार को ही पानी प्रवेश कर गया था ,वही जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि ने बाढ़ पीड़ितों का जीवन और नारकीय बना दिया है । बारिश के कारण  मवेशियों के लिए चारे की समस्या भी उत्पन्न हो गयी है । इस बीच रामपुररूद्र 161 को जानेवाली पक्की सड़क के ढह जाने से इस टोले का सम्पर्क ही टूट गया है ।