मढ़ौरा में प्रशासन ने मुख्य बाजार के सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए चलाया अभियान

मढ़ौरा/सारण(28/01/19) I

मढ़ौरा/सारण(28/01/19) I
अनुमंडल मुख्यालय के मुख्य बाजार मढ़ौरा में सरकारी जमीन और सड़क का अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ स्थानीय प्रशासन का अभियान चला I

शुरूआती नोटिश देने के बाद और सार्वजानिक उद्घोषणा के बाद भी दुकानदारों के द्वारा कब्जा नहीं हटाने के बाद सोमवार को प्रशासन पूरी तैयारी के साथ बाजार में उतरा I

एसडीओ विनोद कुमार तिवारी के निर्देश पर सीओ ओमप्रकाश और नगर ईओ मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मजदुर और जेसीबी के साथ पहुंची प्रशासन की टीम पहले से चिन्हित दुकानों में हुये अवैध निर्माण को हटाया I प्रशासन की कारवाई को लेकर स्थानीय दुकानों में विरोध दिखा लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी में विरोध मुखर नहीं हो सका I सीओ ओमप्रकाश ने बताया कि प्रशासनिक निर्देश के आलोक में पूर्व में सड़क और सरकारी जमीन की नापी कराकर 54 दुकानदारों को चिन्हित कर नोटिस दिया गया था I नोटिस के बाद अतिक्रमण हटाने के लिए सार्वजनिक उद्घोषणा भी की गई थी I इसके बाद भी अधिकतर दुकानदारों के द्वारा अपने अतिक्रमण को नहीं हटाया गया था I एसडीओ से मिले निर्देश के आलोक में पुलिस बल की मौजूदगी सभी दुकान से अवैध निर्माण को हटाकर अतिक्रमण हटाया गया है I इस दौरान नगर पंचायत ने दुकानदारों से दंड की वसूली भी की गई I

बाजार के आधे भाग से ही हटा अतिक्रमण इससे रही नाराजगी
प्रशासन की आधी अधूरी कारवाई कारवाई को लेकर दुकानदारों में गंभीर नाराजगी दिखी I बाजार के डबरा पुल से उत्तर की दुकाने,सब्जी बाजार और स्टेशन रोड में भी भी अतिक्रमण चरम पर है लेकिन प्रशासन की पहल इन मार्ग के दुकानदारों पर नहीं होने से बाकि दुकानदारों ने गंभीर नाराजगी रही I
सीओ ने कहा –
स्थानीय बाजार में अतिक्रमण की विकट समस्या है,अतिक्रमण के कारण शहर में जाम बड़ी समस्या बन चुकी है I प्रशासन के तरफ से पहले चरण में डबरा नदी से दक्षिण 54 दुकानों से अतिक्रमण हटाया गया है I अगले चरण में बाकि स्थानों से अतिक्रमण को चिन्हित कर उस स्थान को भी अतिक्रमण मुक्त कर लिया जायेगा I
– ओमप्रकाश,अंचल अधिकारी-मढ़ौरा
साभार :संजीव कुमार /दैनिक भास्कर, मढौरा
साभार :संजीव कुमार /दैनिक भास्कर, मढौरा

Recent Comments