बरामदे से रात्रि में बाइक चोरी

पानापुर (सारण)थाना क्षेत्र के हरख पकड़ी में सोमवार की रात बरामदे में रखी बाईक चोरी हो गई। वाहन मालिक सुनील कुमार सिंह ने पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष मंकेश्वर महतो ने बताया कि बाईक चोरी का आवेदन मिला है। जांच के लिए पुलिस अधिकारी को भेजा गया है।