Θ बेतिया – आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रो०आर.के चौधरी जी को सौंपा गया ज्ञापन

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज अध्यक्ष किशन श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्नातक भूगोल विषय में नामांकन को लेकर एम.जे.के कॉलेज के प्राचार्य के अनुपस्थिति में प्रभार संभाल रहे प्रो०आर.के चौधरी सर को ज्ञापन सौंपा।।

अभाविप के विभाग संयोजक सह विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य धनरंजन कुमार गुड्डू ने कहा कि इस महाविद्यालय में हजारों छात्र-छात्राओं ने स्नातक कला विषय में नामांकन के लिए आवेदन किया है जो इंटर में साइंस से पास हैं लेकिन विश्वविद्यालय द्वारा कोई आदेश नहीं होने के बावजूद भी आज इस महाविद्यालय में भूगोल विषय में ऐसे तमाम छात्र छात्राओं का नामांकन नहीं लिया जा रहा है। नामांकन के नाम छात्रों की गुमराह करने का काम यह किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जब छात्रों ने इसी महा विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन किया है तो महाविद्यालय को उचित व्यवस्था करनी चाहिए।
प्रदेश कार्यकारी समिति सदस्य अभिषेक यादव ने कहा कि महाविद्यालय की मिलीभगत के कारण बहुत से ऐसे छात्र-छात्राएं हैं जिनको ज्यादा नंबर होने के बावजूद मेरिट लिस्ट में जगह नहीं दी गई है जो दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। ऐसे में महाविद्यालय दलालों का अड्डा बनता जा रहा है। कॉलेज अध्यक्ष किशन श्रीवास्तव व नगरमंत्री चन्दन सैनी ने कहा कि अगर महाविद्यालय द्वारा पहले से ही छात्रों को सूचित कर दिया जाता है कि जो भी छात्र इंटर में विज्ञान विषय से पास हैं वह स्नातक नामांकन कला प्रतिष्ठा विषय में नामांकन के लिए आवेदन नहीं करते।लेकिन ऐन मौके पर महाविद्यालय द्वारा छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। छात्र-छात्राओं का नामांकन नहीं हो पाएगा तो इनका भविष्य चौपट हो जाएगा।

ऐसे में विद्यार्थी परिषद ने प्रभारी आरके चौधरी से मिलकर उन्हें इस मामले से अवगत कराने का काम किया है।मौके पर कॉलेज सहमंत्री राहुल कुमार,संजय कुमार,आकाश कुमार,गुलशन यदुवंशी,अभिनन्दन कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।