RCC T-20 क्रिकेट चैम्पियनशिप के फाइनल में सीवान ने सलेमपुर को हराया✍परमार मीडिया नेटवर्क – सीवानसीवान के रघुनाथपुर प्रखंड के राजपुर खेल मैदान में रविवार को राजपुर क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित किए गए R C C T-20 क्रिकेट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में उत्तर प्रदेश के सलेमपुर के टीम को पराजित कर के सीवान ने चैम्पियन ट्राफी पर कब्जा जमा लिया ।
फाइनल मैच में सीवान ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया । बल्लेबाजी करते हुए सलेमपुर की टीम ने निर्धारित 18 ओवर में 164 रन बनाया । जवाब में सीवान की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर में ही जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया ।
मैच के समापन के बाद रघुनाथपुर प्रखंड प्रमुख विनोद कुमार सिंह व रघुनाथपुर अंचलाधिकारी देवनारायण झा, पूर्व मुखिया अरविंद पाण्डेय व मृगेन्द्र प्रताप सिंह ने विजेता टीम सीवान व उपविजेता टीम सलेमपुर को ट्राफी प्रदान किया ।
इस मौके पर मैच ऑफ सिरीज का पुरस्कार सीवान टीम के मोहम्मद तारीक को दिया गया । वही सर्वश्रेष्ठ बाॅलर का पुरस्कार नीतीश कुमार , सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार मोहम्मद सलीम , सर्वश्रेष्ठ कीपर का पुरस्कार विक्की गुप्ता को दिया गया ।
चैम्पियनशिप का आंखो देखा हाल नीरज मिश्रा, गोलू सिंह व रविशंकर यादव ने सुनाया, स्कोरिंग का काम अंकित पटेल, विमलेश यादव, रवि सिंह ने किया, वही एम्पायरिंग अनुज ठाकुर व विकास रावत ने किया । इस मौके पर सत्यनारायण मिश्र, पैक्स अध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद, अंकेश पाण्डेय, सरपंच काशीनाथ प्रसाद, पूर्व सरपंच दिनेश कुमार यादव, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सुशील कुमार सिंह, उप मुखिया महेश कुमार साह , सोनू दुबे, अनिल दुबे, सुधीर यादव सहित क्षेत्र के सैकड़ों खेल प्रेमी व प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थें ।




Recent Comments