मांझी(सारण)। नागरिकता संशोधन कानून व एनपीआर के समर्थन में रविवार को सरपंच मनोज प्रसाद के आवासीय परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि सता-विहीन लोग आम जनता को भ्रमित कर आपस में लड़ाने का प्रयास कर रहे हैं। निर्णय लिया गया कि विधान सभा स्तर पर लोगों के बीच परिचर्चा आयोजित कर इस कानून को समझाया जाएगा। वहीं 12 सम्पर्क टोली का भी गठन किया गया। जो शक्ति-केन्द्रों के लोगों को वास्तविक जानकारी देगी। यह अभियान 5 से 15 जनवरी तक चलाया जाएगा। बैठक के उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान में गुरूद्वारे में हुई पत्थर-बाजी के विरोध में वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला दहन किया और नारेबाजी की। इस मौके पर हेम नारायण सिंह, बृज मोहन सिंह, रमाशंकर मिश्र शांडिल्य, मनोज प्रसाद, जय किशोर सिंह, मनोज कुमार पांडेय, ढुनमुन सिंह, पंकज सिंह, धर्मेन्द्र सिंह समाज, प्रमोद सीग्रीवाल पिन्टू, गुड्डू चौधरी, संजय राय, कुंदन कुमार आदि मौजूद थे।