हाल ही में जेल से छुटा है आरोपी दारूबाज
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट:-
बख्तियारपुर थाना के सरडीहा पंचायत के वार्ड नंबर 12 में मंगलवार की रात्रि एक युवक को नशे में धुत एक दारूबाज ने घर धुस हॉकी स्टीक से मारपीट कर जख्मी कर दिया।
वही जख्मी को इलाज हेतु सिमरी अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में भर्ती कराया गया । जहां जख्मी युवक का ईलाज की जा रही है। वही इलाज के दौरान जख्मी छात्र अमन कुमार पिता अनिल प्रसाद सिंह ने पुलिस के समक्ष बताता कि सोमवार की रात मेैं खाना खाकर सोने जा रहा था तभी गांव के ही अमित सिंह और अनंत सिंह नशे की हालत में मेरे घर में घुस गया और मेरे साथ हॉकी से पीटने लगा मुझे बचाने आई मेरी मां उसके साथ भी मारपीट की और जाते जाते मेरी गले से सोने का चेन छीन कर चलता बना । घटना का कारण पुरानी रंजिश बताया हैं वही जख्मी ने कहा कि आरोपी हाल ही में जेल से छुटा है।




Recent Comments