अनुमंडल पत्रकार संघ ने पत्रकार पुत्र को दी श्रधांजलि,आयोजित किया शोक सभा

अमनौर /सारण
मढौरा के एक दैनिक अखबार के पत्रकार व दैनिक खोज खबर वेब प्रोटल के सम्पादक मनोकामना सिंह के युवा पुत्र इंजीनियर 23 वर्षीय विवेक कुमार की मौत पर अनुमण्डल पत्रकार फोरम के सदस्यों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। रविवार को अमनौर प्रर्यटन स्थल बड़ा पोखड़ा पर आयोजित एक श्रद्धांजलि सह शोक सभा का आयोजन किया गया । इसमें अनुमण्डल के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे पत्रकारों ने दुखद मौत पर भावभिंगी श्रद्धांजलि अर्पित कर गहरा शोक जताया । पत्रकारों ने सामूहिक रूप से शोक सभा का आयोजन कर मृत आत्मा की शांति के लिये दो मिनट के लिए मौन प्रार्थना कि। पत्रकारों ने कहा कि इस घटना ने एक होनहार इंजीनियर व देश का भविष्य को खो दिया। विवेक का दुनिया से जाने कि भरपाई कभी पूरी नहीं की जा सकती । बता दे कि बीते दिनों पत्रकार पुत्र ई. विवेक की मौत एक पूणे में एक दुर्धटना में हो गयी थी । इस मौके पर पत्रकारों ने महाराष्ट्र सरकार व बिहार सरकार से मुआवजे तथा इस मामले की न्यायिक जांच की मांग की है।श्रधांजलि सह शोकसभा में मुख्य रूप से फोरम के अध्यक्ष दिनेश सिंह, संयोजक संजीव कुमार, बिपिन मिश्रा, हरिकिशोर सिंह, सोहन ठाकुर, रोहित कश्यप, मो.यूसूफ, दिपक कुमार,अरुण सिंह, सुरेश सिंह, कुलदीप महासेठ, नीरज शर्मा, मनोज सिंह सेंगर, पंकज मिश्रा, प्रभात कुमार सिंह, विजय गुप्ता सहितशामिल थे।
देश समाज की सेवा करना चाहता था विवेक —
एक साल पूर्व पूणे से इंजीनियरिंग का कोर्स पूरा करने वाला वाला विवेक देश समाज के लिये कुछ करना चाहता था । विवेक इस विधा मे रिसर्च कर कुछ नया करने की सोच को लेकर ही इधर लगातार सक्रिय था । इसी दौरान दुर्धटना में विवेक की मौत से एक कामयाब इंजीनियर के रूप मे उसे देखने का मां बाप का सपना भी अधूरा रह गया ।




Recent Comments